Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

न्याय देने के बजाय पत्थरबाजों को क्लीनचिट दे रहीं "दीदी" : स्मृति ईरानी

न्याय देने के बजाय पत्थरबाजों को क्लीनचिट दे रहीं "दीदी" : स्मृति ईरानी
विज्ञापन
  • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने हावड़ा हिंसा पर ममता बनर्जी को किया टारगेट

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कठघरे में खड़ा किया है। ईरानी ने ममता पर जुलूस के दौरान पथराव करने वालों को क्लीनचिट देने का आरोप जड़ा है।

ईरानी ने कहा कि हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव हुआ। न्याय देने के बजाय ममता बनर्जी ने कानून अपने हाथ में लेने वाले पत्थरबाजों को क्लीनचिट दे दी। ईरानी ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है, जो ममता बनर्जी के कार्यकाल में हुई है। इससे पहले 2022 में लक्ष्मी पूजा के दौरान दलितों पर हमला किया गया था। इस घटना पर भी ममता चुप रहीं।

उल्लेखनीय है कि हावड़ा में रामनवमी पर दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई वाहनों में आग लगा दी गयी थी। जुलूस के दौरान दंगाइयों ने सार्वजनिक और निजी संपत्ति को निशाना बनाते हुए कुछ वाहनों में आग लगा दी थी। पश्चिम बंगाल सरकार ने हिंसा की सीआईडी से जांच कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,513