Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

आतंकी हमले में कमांडिंग ऑफिसर, उनकी पत्नी और बेटे समेत 7 की मौत

आतंकी हमले में कमांडिंग ऑफिसर, उनकी पत्नी और बेटे समेत 7 की मौत
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। शनिवार को सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है।, जानकारी के मुताबिक, इस हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर समेत 7 जवान मारे गए हैं। यह घटना मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघट में हुई है।आतंकियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर IED अटैक किया है। सूत्रों के मुताबिक हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और बेटे भी मारे गए हैं। मणिपुर सीएम बिरेन सिंह ने ट्वीट किया, 46 असम राइफल्स के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं, इसमें सीओ और उनके परिवार समेत कुछ कर्मियों की मौत हो गई। राज्य के बल और अर्धसैनिक बल पहले से ही आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,165