Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1805 नए मामले मिले हैं जिसके बाद देश में 134 दिन के बाद उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 3.19 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.39 प्रतिशत है।

मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10,300 हो गयी है। बीते 24 घंटे में संक्रमण से छह लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,837 हो गयी है। चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है जबकि केरल में संक्रमण से दो लोगों की मौत की सूचना है। 

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों की संख्या 4.47 करोड़ (4,47,05,952) हो गयी हैं। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.79 फीसदी है। 

अबतक 4,41,64,815 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,393