एबीएन सेंट्रल डेस्क। राजस्थान के बीकानेर में रविवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप रविवार तड़के 2 बजकर 16 मिनट पर आया। एनसीएस ने कहा कि भूकंप की गहराई जमीन से 8 किमी नीचे थी।
एनसीएस ने ट्वीट किया- राजस्थान के बीकानेर में रविवार तड़के भारतीय समयानुसार 2 बजकर 16 मिनट पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 8 किलोमीटर की गहराई पर 28.40 लैटिट्यूड औरम 68.06 लांगीट्यूड पर आया। अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में भी शनिवार-रविवार रात को रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।
बीकानेर से 516 किमी दूर था भूकंप का केंद्र
बीकानेर से 516 किमी दूर रहे केंद्र के बावजूद भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। अपने-अपने घरों में सोये हुए लोग झटका महसूस करते ही घरों के बाहर निकल आये।
एनसीएस के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में शनिवार-रविवार रात एक बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। अरुणाचल प्रदेश के आये भूकंप के लगभग आधा घंटा बाद राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किये गये। हालांकि भूकंप की दोनों ही घटनाओं में किसी भी तरह के जान-माल के फौरी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।