Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कोरोना का "प्रहार" फिर से तेज, पांच महीने में केस 1500 पार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोरोना का "प्रहार" फिर से तेज, पांच महीने में केस 1500 पार
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 1590 केस सामने आये हैं। इस दौरान 910 मरीज ठीक भी हुए हैं। 146 दिनों यानी करीब पांच महीने में ऐसा पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण के केस दर्ज किये गये हैं। इस बीच महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तराखंड में 6 मरीजों की मौत भी हुई है।

 इनमें अकेले महाराष्ट्र में तीन मौतें दर्ज की गयीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 8,601 हो गयी है। बढ़ते संक्रमण के बीच दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.33% और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.23% पर पहुंच गयी है। देश में अबतक कुल संक्रमण के मामले 447,01,257 हो गये हैं। वही संक्रमण की शुरुआत से अबतक कुल 530,824 मरीजों की मौत हुई है।

24 घंटे में इन राज्यों में तेजी से बढ़े कोरोना केस

  1. गुजरात में 24 घंटे में 241 नए केस सामने आये और यहां कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1291 हो गयी है। वहीं इस दौरान 129 मरीज रिकवर हुए हैं।
  2. कोविड ट्रैकर साइट की मानें तो पिछले 24 घंटे में गुजरात, केरल, दिल्ली और कर्नाटक में मामले तेजी से बढ़े हैं। इस दौरान केरल में 223 मरीज सामने आये हैं और यहां 2,186 एक्टिव मामले हैं। इस दौरान 127 मरीज रिकवर भी हुए हैं।
  3. राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 152 नये मरीज मिले और इसके साथ ही यहां एक्टिव की संख्या 424 हो गयी है, और इस दौरान यहां 74 मरीज ठीक हुए हैं।
  4. कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 131 नये केस सामने आये और इस दौरान एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 635 हो गयी है। चुनावी राज्य कर्नाटक में 24 घंटे में 126 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,049