Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 45
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

गोलगप्पे और इडली का लुत्फ उठाते देखे गये मोदी-फुमियो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गोलगप्पे और इडली का लुत्फ उठाते देखे गये मोदी-फुमियो
विज्ञापन
  • दोस्त फुमियो किशिदा के साथ पीएम मोदी की जबरदस्त बॉन्डिंग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने सोमवार को बुद्ध जयंती पार्क के हरे-भरे वातावरण में चटपटे गोलगप्पे और तली हुई इडली का लुत्फ उठाया। पीएम मोदी और किशिदा ने अपनी बातचीत बंद कमरों के इतर भी जारी रखी और उन्होंने पार्क में चहलकदमी की। इस पार्क को गौतम बुद्ध की 2500वीं जयंती के मौके पर विकसित किया गया था।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर राष्ट्रपति भवन के पीछे सेंट्रल रिज रिजर्व में स्थित पार्क की यात्रा की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि भारत और जापान को जोड़ने वाले पहलुओं में से एक भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हैं। प्रधानमंत्री किशिदा के साथ मैं दिल्ली में बुद्ध जयंती पार्क गया। कुछ झलकियां साझा कर रहा हूं। बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मोदी ने किशिदा को बाल बोधि वृक्ष का एक पौधा भेंट किया।

दोनों नेताओं को पार्क में एक बेंच पर बैठकर बातचीत करते हुए मिट्टी के कप से चाय की चुस्की लेते देखा गया। थोड़ी चहलकदमी के बाद मोदी और किशिदा को आम पन्ना, गोलगप्पे और तली हुई इडली जैसे स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठाते देखा गया। पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा कि मेरे मित्र प्रधानमंत्री किशिदा ने गोलगप्पों सहित भारतीय स्नैक्स का आनंद लिया।

विज्ञापन