- जब नेशनल चैंपियन के साथ किरण रिजिजू ने खेला टेबल टेनिस, यूजर्स ने कुछ यूं किया रिएक्ट...
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू हमेशा अपने बयानों और सोशल मीडिया के पोस्ट के लिए चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शनिवार को उन्होंने नेशनल चैंपियन श्रीजा अकुला के साथ टेबल टेनिस खेलते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों खेल को खूब एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि लंबे समय के बाद मैं भारतीय महिला टेबल टेनिस चैंपियन श्रीजा अकुला के साथ टेबल टेनिस के शॉट खेलने में कामयाब रहा।
असमिया भोजन की तस्वीर भी शेयर की : कुछ दिनों पहले किरण रिजिजू ने मोरीगांव में उन्हें परोसे गये स्वादिष्ट असमिया व्यंजन का लुत्फ लेते हुए भी एक फोटो शेयर की थी। रिजिजू ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- यह असली भारत है.. हमने मोरीगांव, असम में पारंपरिक तिवा भोजन का लुत्फ उठाया। कई व्यस्त कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद हमारे असम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह के स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन खाने की अपार संतुष्टि है।
अब श्रीजा अकुला को भी जान लीजिये : श्रीजा अकुला, राष्ट्रीय महिला टेबल टेनिस चैंपियन हैं। वह हैदराबाद की मूल निवासी हैं। उन्होंने शिलॉन्ग में पिछले साल अप्रैल में अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीतने के बाद बर्मिंघम में मिक्स्ड युगल में अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था।