Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

अमेरिका और इजराइल के बाद आप भारत से पंगा नहीं ले सकते... : अमित शाह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अमेरिका और इजराइल के बाद आप भारत से पंगा नहीं ले सकते... : अमित शाह
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री ने दुश्मन देशों को चेताया 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के बाद भारत एक ऐसा देश है जिससे कोई पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर सकता है। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि आज भारत की स्थिति बहुत मजबूत है, दुनिया में कोई भी आज भारत की सीमा और सेना के साथ छेड़खानी नहीं कर सकता है। अमित शाह ने अपने भाषण से दुश्मन देशों को चेताया है। 

अमित शाह ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत के पास रक्षा नीति नहीं थी लेकिन आज है। अमित शाह ने कहा, आजादी के बाद आज भारत आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के मामले में सबसे ज्यादा सुरक्षित है, क्योंकि हमारी नीतियां स्पष्ट हैं। दुनिया में कोई भी आज भारत की सीमा और सेना के साथ छेड़खानी नहीं कर सकता है। 

मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के पहले कोई रक्षा नीति ही नहीं थी। अमित शाह ने कहा, भारत के स्ट्राइक  के बाद दुनिया को यह पता चल गया कि अमेरिका और इजराइल के बाद भारत तीसरा ऐसा देश है, जिससे कोई पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर सकता। 

अमित शाह ने आगे कहा कि भारत मौजूदा समय में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से सबसे सुरक्षित देश है। उन्होंने कहा, दुनिया में कोई भी भारतीय सेना और भारतीय सीमाओं के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है। हम हर देश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं, लेकिन साथ ही हम किसी भी तरह के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन