- कंपनी ने के कृतिवासन को प्रभारी सीईओ बनाया
एबीएन सेंट्रल डेस्क। टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने इस्तीफा दिया है। गोपीनाथन के इस्तीफ के बाद कंपनी ने के कृतिवासन को तत्काल प्रभाव से प्रभारी सीईओ नामित कर दिया है। टाटा समूह की कंपनी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।
कृतिवासन वर्तमान में कंपनी के बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) बिजनेस ग्रुप के अध्यक्ष और वैश्विक प्रमुख हैं। उनके पास कंपनी में 34 से अधिक वर्षों का कार्य अनुभव है। वहीं गोपीनाथन ने कंपनी के साथ 22 साल के करियर के बाद इस्तीफा दिया है। उन्होंने कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में छह साल बिताये हैं।
वह सितंबर तक कंपनी के साथ बने रहेंगे। कृतिवासन 16 मार्च से प्रभावी सीईओ के रूप में कार्य करेंगे। अगले वित्तीय वर्ष में उनकी नियुक्ति पूर्ण सीईओ के रूप में होगी।