Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

बढ़ रही चिंता... असम में भी मिल गया एच3एन2 का पहला मामला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बढ़ रही चिंता... असम में भी मिल गया एच3एन2 का पहला मामला
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट जारी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। असम में एच3एन2 इंफ्लुएंजा का पहला मामला सामने आया है और स्वास्थ्य विभाग हालात पर करीबी नजर रखे हुए है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार रात एच3एन2 इंफ्लुएंजा का एक मामला सामने आने की पुष्टि हुई है। बुलेटिन में कहा गया है,  स्वास्थ्य विभाग एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (एडीएसपी) नेटवर्क के माध्यम से असम में मौसमी इंफ्लुएंजा की उभरती स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है।

बुलेटिन में कहा गया है कि मौसमी इंफ्लुएंजा के मामलों में मार्च के अंत से कमी आने की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि आईडीएसपी नेटवर्क के तहत जिला निगरानी अधिकारी केंद्र सरकार और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा तैयार दिशा-निर्देशों के अनुरूप असम में इस सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन