बी सी पटनायक की जगह लेंगे तबलेश
एबीएन सेंट्रल डेस्क। सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम ( एलआइसी) ने तबलेश पांडेय को अपना प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। वर्तमान में तबलेश कंपनी में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
एलआइसी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उनकी नियुक्ति एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी होगी। पांडेय, वर्तमान प्रबंध निदेशक बी सी पटनायक की जगह लेंगे।
एलआइसी में मौजूदा समय में कुल चार प्रबंध निदेशक हैं। एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, एलआइसी के कार्यकारी निदेशक तबलेश पांडे को एक अप्रैल, 2023 को या उसके बाद से पटनायक के स्थान पर प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।