Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

राहुल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- मोडानी ने फॉरेन पॉलिसी बदल दी...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राहुल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- मोडानी ने फॉरेन पॉलिसी बदल दी...
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम का विदेश जाना और वहां अडानी को नए बिजनेस डील मिलना, कोई संयोग नहीं है। ब्लकि मोडानी ने भारत की फॉरेन पॉलिसी को फॉरेन डील पॉलिसी बना दिया है। वहीं दूसरी ओर, लंदन में भारत के लोकतंत्र को लेकर दिए बयान को लेकर जहां लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा हो रहा है।

वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के बयान पर हमला करते हुए कहा कि देश में किसने तानाशाही की, उनके पार्टी में किस तरह की तानाशाही चल रही है और खरगे के साथ कैसा व्यवहार होता है ये सबको पता है। राहुल गांधी और उनकी ड्रामा कंपनी को लगता है कि वो देश में शासन करने के लिए पैदा हुए हैं ये उनकी तानाशाही दिखाती है। 

जोशी ने कहा कि उन्होंने कहा कि सदन में उनका माइक बंद कर दिया गया था और उन्होंने बाहर के देशों को भारत के मामले में दखल देने के लिए कहा इसलिए हम चाहते हैं कि राहुल गांधी माफी मांगें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,744