Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी मोदी सरकार की नीति, अब बर्दाश्त नहीं करेंगे... : अमित शाह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी मोदी सरकार की नीति,  अब बर्दाश्त नहीं करेंगे... : अमित शाह
विज्ञापन
  • सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री ने किया संबोधित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि आतंकवाद को बिल्कुल न बर्दाश्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीति आने वाले वक्त में भी जारी रहेगी। उन्होंने यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की 54वीं स्थापना दिवस परेड में कहा कि देश के किसी भी हिस्से में अलगाववाद, आतंकवाद और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से सख्ती से निपटा जायेगा। 

श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पिछले नौ साल में आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंसा काफी कम हुई है, जबकि पूर्वोत्तर और वामपंथी चरमपंथ प्रभावित इलाकों में उग्रवाद भी कम हुआ है तथा लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने वाले लोगों की संख्या घटती जा रही है और कई लोग हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।

सीआईएसएफ पहली बार दिल्ली-एनसीआर के बाहर अपना वार्षिक स्थापना दिवस मना रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन यहां हकीमपेट में सीआईएसएफ राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी में किया गया है।

विज्ञापन