- विपक्ष ने कहा- स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करे सरकार
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोच्चि में कचरे की आग को लेकर अब विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया है। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने बुधवार को राज्य सरकार से कोच्चि में ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने का आग्रह किया।उन्होंने दावा किया कि कचरे के टीले की आग से जहरीले धुएं ने लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा की हैं, उसके आसपास के लिए लोगों के लिए रहना मुश्किल हो गया है।
मीडिया पर बात करते हुए सतीशन ने कहा कि क्षेत्र में तत्काल स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया जाना चाहिए और वहां वायु प्रदूषण के स्तर का परीक्षण करने के बाद पर्याप्त उपचार उपाय किए जाने चाहिए। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता सतीशन ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट आयी है, जिससे लोग जहरीले धुएं में सांस लेने को मजबूर हैं।
सतीसन ने दावा किया कि जहरीले धुएं के कारण लोगों की तबियत खराब हो रही है। आगे कहा कि केवल कोच्चि शहर में बल्कि आसपास के जिलों में भी धुआं फैल रहा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ब्रह्मपुरम में अपशिष्ट उपचार अनुबंध के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। सतीशन ने सरकार के विभिन्न विभागों पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोप लगाया कि आग अभी भी नहीं बुझी है और कचरे को पेट्रोल से जला दिया गया है।