Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कोइनाधारा गेस्ट हाउस में पीएम मोदी ने किया पौधारोपण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोइनाधारा गेस्ट हाउस में पीएम मोदी ने किया पौधारोपण
विज्ञापन
  • दो दिवसीय दौरे पर अगरतला रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (बुधवार) दूसरे दिन गुवाहाटी से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के लिए गुवाहाटी हवाई अड्डे रवाना हो गये।अगरतला रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी के कोइनाधरा हिल्स स्थित गेस्ट हाउस में पौधरोपण किया। इस मौके पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि डॉ मानिक साहा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार आज शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री के अलावा मंगलवार की शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा अगरतला पहुंच गये थे। इसके अलावा इस आयोजन में पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

विज्ञापन