Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी का स्वास्थ्य स्थिर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी का स्वास्थ्य स्थिर
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सोनिया गांधी का स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में जांच के लिए यहां गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है।

श्रीमती गांधी के स्वास्थ्य को लेकर जारी बुलेटिन में डॉक्टरों के दल और ट्रस्ट सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर डीएस राणा ने कहा कि श्रीमती गांधी को स्वास्थ्य संबंधी गड़बड़ियों के कारण गुरुवार को यहां सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने बताया कि श्रीमती गांधी को 02 मार्च को बुखार तथा छाती में जकड़न के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉक्टर अरूप बसु के नेतृत्व में डॉक्टरों का दल उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हैं। फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है।

विज्ञापन