Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

न्यायालय के निर्णय से सामने आ जयेंगी पूरी बात, होगी सत्य की जीत : अदानी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
न्यायालय के निर्णय से सामने आ जयेंगी पूरी बात, होगी सत्य की जीत : अदानी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अदानी समूह ने अपने विषय में अमेरिका की एक मंदड़िया कंपनी की रिपोर्ट से उठे विवाद की जांच के लिए समिति बनाने के निर्णय का स्वागत करते हुए गुरुवार को कहा कि इससे समयबद्ध तरीके से पूरी बात सामने आ जायेगी और सत्य की जीत होगी।

समूह के प्रमुख गौतम अदानी ने न्यायालय के निर्णय पर अपनी संक्षिप्त प्रतिक्रिया में ट्वीट किया- अदानी समूह माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत करता है। इस निर्णय से समयबद्ध तरीके पूरी-बात सामने आ जायेगी। श्री अदानी ने ट्वीट में कहा है कि सत्य की जीत होगी। 

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को अडानी समूह पर अमेरिकी शोध संस्थान हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट से भारत के शेयर बाजार से जुड़े विवाद की जांच के लिए शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता में छह सदस्यों की एक विशेषज्ञ समिति का गठन करने का फैसला किया। समिति को रिपोर्ट देने के लिए दो महीने का समय दिया गया है।

विज्ञापन