पार्टी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
एबीएन सेंट्रल डेस्क। तीनों पूर्वोत्तर राज्य (नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय) में चुनाव नतीजे घोषित होने के साथ ही पूरी तस्वीर साफ हो गई है। चुनावी घोषणा के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं से लेकर तमाम बड़े नेताओं खुशी का माहौल है। वहीं दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भी जश्न का माहौल बना हुआ है।
मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम का स्वागत किया। अब पीएम मोदी थोड़ी देर में कार्यकतार्ओं को संबोधित करने वाले हैं।
त्रिपुरा-नगालैंड में पीएम मोदी ने चुनावी नतीजों के बाद ट्वीट कर लोगों का धन्यावाद जताया है और कहा कि त्रिपुरा का दिल से शुक्रिया। त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा का दिल से शुक्रिया। ये स्थिरता और विकास के लिए वोट है।
त्रिपुरा में बीजेपी विकास के लिए आगे भी काम करती रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं पर मुझे गर्व है।
नागालैंड और त्रिपुरा में बीजेपी ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर ली है, जबकी मेघालय में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला पाया है। ऐसे में कोनार्ड संगमा ने बीजेपी को गठबंधन सरकार बनाने का आफर दिया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड संगमा ने पर्वतीय राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आशीर्वाद मांगा है।
शर्मा ने ट्विटर पर यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की मेघालय इकाई को राज्य में सरकार के गठन में एनपीपी का समर्थन करने की सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी को फोन किया और नयी सरकार बनाने के लिए उनका समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा।
असम के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जे पी नड्डा जी ने भाजपा की मेघालय इकाई को राज्य में अगली सरकार बनाने में नेशनल पीपुल्स पार्टी का समर्थन करने की सलाह दी है।