एबीएन सेंट्रल डेस्क। रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में गुरुवार को विपक्ष ने विधानभवन की सीढ़ियों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महाविकास आघाड़ी के विधायकों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
बजट सत्र के चौथे दिन नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार और अंबादास दानवे के नेतृत्व में बैनर-पोस्टर लेकर महाविकास आघाड़ी के विधायकों ने सरकार के प्रति विरोध जताया। विपक्ष के विधायकों ने होली रे होली, सरकार ने सेंकी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की रोटी... चुनाव की कवायद खत्म, गैस की कीमतों में बढ़ोतरी भड़की... रद्द करो... रद्द करो... गैस दर वृद्धि रद्द करो... जैसे नारे लगाये। अजीत पवार ने कहा कि खोके सरकार आयी आमजनों का बजट गड़बड़ा गया है।
महंगाई आसमान छू रही है। पुणे में कोका नहीं चला इसलिए बकरे उदास हो गये हैं। गरीबों के घर में भोजन नहीं है। किसानों की बिजली आपूर्ति काटी जा रही है। अब किसान ही सरकार को सबक सिखायेंगे। इस दौरान विपक्ष के विधायकों ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की तस्वीर वाला पोस्टर भी लहराया।