एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। तीनों राज्यों में 60 सदस्यीय विधानसभा हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 सीटों के लिए चुनाव कराये गये थे, जबकि मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव हुए थे।
अभी तक के चुनावी रुझानों के अनुसार, पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में फिर से सरकारें सत्ता में लौटती दिखाई दे रही हैं। नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, तो वहीं मेघालय में एनपीपी 25 सीटों पर आगे है। भाजपा को यहां पांच सीटों पर बढ़त मिल रही है। सत्ता में आने के लिए एक बार फिर से यहां भाजपा को एनपीपी का दामन थामना होगा।
त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में शुरुआती रुझान
त्रिपुरा : 60/60
पार्टी सीटें
भाजपा 33
टिपरा मोथा 11
वाम-कांग्रेस गठबंधन 15
अन्य 01
मेघालय : 59/60
पार्टी सीटें
नेशनल पीपुल्स पार्टी 27
भाजपा 05
कांग्रेस 05
टीएमसी 05
अन्य 17