एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी को एक गंभीर बिमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पीएम मोदी के भाई को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किडनी से जुड़ी परेशानी के चलते प्रह्लाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं।