Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 234
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

उत्तर प्रदेश में निवेश का कारण बना रक्षित माहौल, रोजगार और पर्यटन : पीएम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
उत्तर प्रदेश में निवेश का कारण बना रक्षित माहौल, रोजगार और पर्यटन : पीएम
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर होती कानून व्यवस्था और व्यापार के लिए सुरक्षित वातारण राज्य में रोजगार और निवेश के नये अवसर पैदा कर रहा है। सुरक्षित महौल के चलते पर्यटक भी बढ़ी संख्या में यहां की यात्रा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उत्तर प्रदेश में आयोजित रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश की पहचान बदल रही है और बेहतर कानून व्यवस्था के साथ यह तेजी से विकास कर रहा है। वहीं इससे पहले राज्य माफिया और ध्वस्त व्यवस्था से पहचाना जाता था।

उत्तर प्रदेश में आयोजित रोजगार मेले के दौरान 9 हजार युवाओं को पुलिस में भर्ती प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि युवा अपने साथ नये विचार और कुशलता लायेंगे। उन्होंने पुलिस में भर्ती होने जा रहे युवाओं से संवेदनशील बनने की अपील की और राज्य सरकार के इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पुलिस इस तरह काम करे कि अपराधियों के मन में भय पैदा हो और कानून का पालन करने वाला सबसे अधिक निडर महसूस करें।

डबल इंजन सरकार के चलते राज्य में बढ़ रहे रोजगार को बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अकेले पुलिस में ही 2017 के बाद डेढ़ लाख नियुक्तियां की गयी हैं। प्रदेश को अब एक्सप्रेस प्रदेश के रूप में जाना जा रहा है। मुद्रा योजना से मिल रहे ऋण से यहां के युवाओं की उड़ान को नये पंख मिल गये हैं।

विज्ञापन