एबीएन सेंट्रल डेस्क। इस बार पूसा कृषि विज्ञान मेला दो से चार मार्च के बीच नयी दिल्ली के पूसा में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक ए के सिंह ने गुुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
इस वर्ष मेला का विषय श्री अन्न द्वारा पोषण खाद्यान्न एवं पर्यावरण सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में किसानों के मेले में हिस्सा लेने की संभावना है। इस दौरान किसानों को कुछ किस्म के बीज भी उपलब्ध कराये जायेंगे।