Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

बस एक बार करें रिचार्ज और पायें सालभर ज्यादा की वैलिडिटी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बस एक बार करें रिचार्ज और पायें सालभर ज्यादा की वैलिडिटी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रिलायंस जियो के पास 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने के अलावा सालभर की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान भी मौजूद हैं। जिओ के इन प्लान की कीमत 3000 रुपये से कम है और इनमें अनलिमिटेड वॉइस कॉल ऑफर की जाती है। जियो के पास 2999 रुपये और 2879 रुपये वाले दो प्रीपेड प्लान हैं जो 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। हम आपको बता रहे हैं मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली जियो के इन दोनों प्लान के बारे में विस्तार से…

2,999 रुपये वाला रिलायंस जियो प्लान : रिलायंस जियो के 2999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिन + 23 दिन है। यानी जियो का यह एकमात्र प्लान है जो 1 साल से भी ज्यादा वैलिडिटी के साथ आता है। जियो यूजर्स को इस प्लान में 2.5 जीबी डेटा हर दिन ऑफर किया जाता है। जिसका मतलब है कि ग्राहक कुल 912.5जीबी डेटा का फायदा इस प्लान में ले सकते हैं। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। जबकि 2879 के रिचार्ज में इससे कम डेटा मिलता है।

जिओ के इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलती है। यानी ग्राहक देशभर में किसी भी नेटवर्क पर लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल कर सकते हैं। जियो का यह रिचार्ज पैक 100 एसएमएस हर दिन ऑफर करता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,163