Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

गुरुजी और छत्रपति शिवाजी को जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया नमन

गुरुजी और छत्रपति शिवाजी को जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया नमन
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज प्रातः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर उपाख्य गुरुजी और छत्रपति शिवाजी की जयंती पर दोनों को नमन किया।
उन्होंने ट्वीट किया- राष्ट्रीय स्वयंस्वक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्रद्धेय श्री गुरुजी ने स्वयं को राष्ट्रोत्थान के लिए समर्पित कर जीवनभर युवाओं में देशसेवा के विचार प्रबल करने का काम किया। 

उनका त्याग, तप और राष्ट्रभक्ति देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक केंद्र बनी रहेगी। श्री गुरुजी की जयंती पर उन्हें चरणवंदन।
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने दूसरे ट्वीट में कहा-जीवनभर देश व धर्म के लिए जीने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज ने एक अद्वितीय योद्धा के रूप में मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अथक संघर्ष किये। कुशल प्रशासक के रूप में जनकल्याण, सुरक्षा व आधुनिकता के संगम वाले हिंदवी स्वराज की स्थापना कर आदर्श स्थापित किये। शिवजयंती पर उन्हें कोटिशः नमन...।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.