टीम एबीएन, बाघमारा (धनबाद)। धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खानुडीह गांव में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनायी गयी। महाशिवरात्रि के इस पावन त्योहार में शिव पार्वती की सुंदर झांकी गांव में निकली। शिव बारात में शिवभक्त झूमते नजर आये। बारात में खानुडीह समेत आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए।
इस शोभायात्रा में पूरे गांव में शिव पार्वती के साथ लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जो भ्रमण के दौरान घूमता रहा। इस शोभायात्रा में बाघमारा से आये कलाकरों ने शिव पार्वती का वेश धारण कर जबरदस्त नृत्य भी किया। इसे सफल बनाने में लालमोहन पाण्डेय, कपिलदेव पाण्डेय, त्रिपुरारी पाण्डेय, व्यास पाण्डेय, रविरंजन पांडेय समेत कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इससे पहले सुबह से ही सभी शिवालयों में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा को लेकर जुट गये थे। जहां हर हर महादेव, बम बम भोले और ओम नमः शिवाय... के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय रहा। यह शोभायात्रा रात 10 बजे संपन्न हुई।
बताते चलें कि खानुडीह गांव के जंगलों में करीब 25 वर्ष पहले उक्त शिवलिंग अपने आप प्रकट हुए थे। वहां भोलेनाथ के साथ माता पार्वती और गणेश भगवान भी प्रकट हुए हैं। जहां महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव पार्वती की स्वरूप की पूजा के साथ बड़े ही धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाती है।