Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

असम : जोरहाट बाजार में भीषण अगलगी से 150 दुकानें खाक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
असम : जोरहाट बाजार में भीषण अगलगी से 150 दुकानें खाक
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। असम में जोरहाट जिले के एक बाजार में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गयी, जिसमें कम से कम 150 दुकानें जलकर खाक हो गयीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जोरहाट शहर में स्थित चौक बाजार में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां लगी हुई हैं। 

पुलिस के अनुसार दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि सभी दुकानें बंद थीं और मालिक और कर्मचारी अपने घरों के लिए रवाना हो गये थे। उन्होंने कहा कि आग में नष्ट हुई ज्यादातर दुकानें कपड़े और किराना की थीं।

 जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल या मौत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अभी तक हम नुकसान के आंकड़े के बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं।

विज्ञापन