Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

जम्मू-कश्मीर घाटी में सुबह-सुबह 3.6 की तीव्रता से कांपी धरती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जम्मू-कश्मीर घाटी में सुबह-सुबह 3.6 की तीव्रता से कांपी धरती
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूकंप आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप पूर्वी कटरा से 97 किलोमीटर दूरी पर आया। 

भूकंप सवेरे 5 बजकर 1 मिनट पर आया। करीब एक महीने पहले डोडा और किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। 
कठुआ में भूकंप जैसी आपदा के दौरान तैयारियों पर चर्चा की गई।  वीरवार को डीसी राहुल पांडेय ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आपदा तैयारियों पर टेबल टॉप अभ्यास के दौरान कहा कि भूकंप और बाढ़ जैसे हालात में जिले की आपदा प्रबंधन की स्थिति के दौरान बचाव दल को अपने संचार तंत्र को मजबूत करने की जरूरत है।

बैठक में उच्च तीव्रता वाले भूकंपों और अन्य आपदाओं के दौरान जान-माल के नुकसान और नुकसान को कम करने के लिए बचाव और पुनर्वास तैयारी योजना और रणनीति पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान डीसी ने भूकंप या बाढ़ जैसी बड़ी आपदा के दौरान विभागों के बीच समन्वित और निर्बाध संचार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भूकंप या बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एक मजबूत संचार योजना पर काम करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन