Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

मुंबई : रिहायशी बिल्डिंग में अगलगी से बुजुर्ग महिला की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुंबई : रिहायशी बिल्डिंग में अगलगी से बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुंबई की एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत की खबर है। घटना मुंबई के कुर्ला इलाके की है, जहां कि 13 मंजिला एक इमारत में बुधवार को आग लग गयी। कुर्ला की कोहिनूर सिटी इलाके में स्थित इस बिल्डिंग में आग लगने से कई मंजिलों पर धुआं भर गया, जिससे लोग बिल्डिंग में ही फंस गये। 

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों को छत पर ले जाकर इकट्ठा किया और वहां से उनका रेस्क्यू किया गया। बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से लेकर 10वें फ्लोर तक आग लगी थी। बिल्डिंग में आग लगने का कारण अभी पता नहीं  चल सका है। एक महिला की आग की चपेट में आने से मौत हुई है। महिला की पहचान शकुंतला रमानी के रूप में हुई है। 

महिला को रेस्क्यू टीम ने नजदीक के राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिल्डिंग में आग सुबह करीब सात बजे लगी। आग की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें चार फायर इंजन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 132,127