Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

17 लीटर दूध देने वाली मस्तराम की गिर गाय को प्रथम पुरस्कार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
17 लीटर दूध देने वाली मस्तराम की गिर गाय को प्रथम पुरस्कार
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना अंतर्गत जिले में भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों के लिए पुरस्कार योजना का क्रियान्वयन जिला स्तर पर 13 एवं 14 फरवरी को सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर रोड शिवपुरी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी की अध्यक्षता में गठित समिति ने की गयी। योजना अंतर्गत प्रतियोगिता में विकासखंडों से भारतीय उन्नत नस्ल की गाय जिनका 6 लीटर से अधिक दुग्ध उत्पादन हो ऐसी दुधारू गायों को पुरस्कार योजना में शामिल किया गया है। 

विकासखंडों से प्राप्त 24 आवेदकों में से दुग्ध उत्पादन के आधार पर 10 गायों का वरियता सूची अनुसार चयन किया गया। 13 फरवरी की सुबह और शाम तथा 14 फरवरी को सुबह इस प्रकार कुल तीन समय के दुग्ध उत्पादन के आधार पर विकासखंड शिवपुरी के ग्राम बामौर निवासी मस्तराम रावत की गिर गाय (17.897 लीटर) को प्रथम स्थान एवं पुरस्कार स्वरूप 51 हजार की राशि दी गई।

ग्राम बड़ागांव निवासी गोपाल सिंह गुर्जर की साहीवाल गाय (17.456 लीटर) को द्वितीय स्थान एवं 21 हजार रुपये की राशि तथा ग्राम जागती निवासी अशोक सिंह गुर्जर की साहीवाल गाय (16.197 लीटर) को तृतीय स्थान एवं पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपये की राशि दी गयी। शेष सात प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदाय किये गये। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष राजू बाथम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपसंचालक डॉ एमसी तमोरी ने सभी उपस्थित गणमान व्यक्तियों एवं पशुपालकों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,152