Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

आतंकवाद को जड़ से मिटाने को प्रतिबद्ध है भारत : अमित शाह

आतंकवाद को जड़ से मिटाने को प्रतिबद्ध है भारत : अमित शाह
विज्ञापन
  • केंद्रीय गृहमंत्री ने किया आईपीएस प्रोबेशनर्स अधिकारियों की पासिंग आउट परेड को संबोधित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत ने सात दशक तक आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में कई तरह की चुनौतियों का सामना किया है। इस दौरान करीब 36 हजार पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं। भारत आतंकवाद को नेस्तनाबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर काम किया है। 

उन्होंने यह बात आज यहां सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनर्स) अधिकारियों के 74 आरआर बैच की दीक्षांत (पासिंग आउट) परेड में शामिल होने के बाद कही। गृहमंत्री शाह ने अपने संबोधन में प्रोबेशनर्स अधिकारियों से कहा आजादी के बाद अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना के समय देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल ने कहा था कि देश को एक संघीय संविधान के तहत अक्षुण्य बनाये रखने की ज़िम्मेदारी अखिल भारतीय सेवाओं की है। इस वाक्य को आप सब अपने जीवन का गुरु वाक्य बनायें।

अमित शाह ने कहा कि आतंकी फंडिंग पर केंद्र सरकार ने कठोर कार्रवाई की है। वामपंथी उग्रवाद पर सरकार ने काबू पा लिया है। पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर ऐसे संगठनों को कड़ा संदेश दिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,940