Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

कर्नाटक : फूड प्वाइजनिंग के शिकार 137 विद्यार्थी अस्पताल में भर्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कर्नाटक : फूड प्वाइजनिंग के शिकार 137 विद्यार्थी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कर्नाटक के मंगलुरु में एक निजी हॉस्टल में रह रहे नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के 137 छात्र कथित रूप से रात में फूड प्वाइजनिंग के सेवन के कारण बीमार पड़ गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नगर पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा कि छात्रों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि छात्रों ने पेट में दर्द, उलटी और दस्त की शिकायत की थी और उन्हें सोमवार रात को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। भोजन विषाक्तता के लिए दूषित जल को कारण बताया जा रहा है। कुछ छात्रों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।  
मंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने कहा  कि हमें पता चला कि सुबह तड़के 2 बजे करीब 137 छात्रों में पेट दर्द, लूज मोशन, उल्टी की शिकायत की और इसके बाद उन्हें सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद सभी छात्रों को कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन