Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

अब हर माह 20,000 रुपये हो सकेती है वरिष्ठ नागरिकों कमाई, जानें कैसे...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब हर माह 20,000 रुपये हो सकेती है वरिष्ठ नागरिकों कमाई, जानें कैसे...
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सरकार ने 2023-24 के आम बजट में नई कर व्यवस्था के तहत आयकरदाताओं को राहत देने के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बड़ी घोषणा की। इसके तहत वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) में निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई है।

31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए इस योजना पर ब्याज दर बढ़ाकर 8 फीसदी कर दी गई है। एक जनवरी, 2023 से पहले इस पर 7.6 फीसदी ब्याज मिलता था। अधिकतम निवेश सीमा बढ़ाने व 8 फीसदी ब्याज दर के लिहाज से देखें तो वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज के रूप में हर महीने होने वाली कमाई दोगुनी हो जायेगी। पांच साल की परिपक्वता अवधि के बाद उन्हें 12 लाख रुपये ब्याज के साथ कुल 42 लाख रुपये मिलेंगे।  

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना देश के बुजुर्ग नागरिकों के लिए है। इसमें बेहतर रिटर्न मिलने के साथ जोखिम भी नहीं रहता है क्योंकि यह योजना सरकार चलाती है। 2004 में शुरू इस योजना का मकसद सेवानिवृत्त व्यक्तियों को वित्तीय मदद देना है। इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने ब्याज के रूप में एक नियमित आय मिलती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,754