प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिद्धार्थनगर और वाराणसी दौरे पर हैं। पीएम मोदी सिद्धार्थनगर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने यहां माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने आर्ट गैलरी का निरीक्षण किया। कुछ देर में पीएम मोगी जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर यहां से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। करीब डेढ़ घंटे के वाराणसी दौरे में पीएम मोदी वाराणसी की पांच हजार 190 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरान देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 65 हजार करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का भी शुभारंभ करेंगे।
प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज समेत प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन कर दिया है। पीएम मोदी ने आर्ट गैलरी का निरीक्षण किया है।
पांच हजार 190 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे पीएम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब डेढ़ घंटे के वाराणसी दौरे में पांच हजार 190 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरान देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 65 हजार करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का भी शुभारंभ करेंगे। पीएम सिद्धार्थनगर से हेलीकाप्टर से सीधे वाराणसी के मेहंदीगंज स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे।