Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

2024 में 375 से भी अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : संजय सेठ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
2024 में 375 से भी अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : संजय सेठ
विज्ञापन
  • रांची के भाजपा सांसद ने की भविष्यवाणी

टीम एबीएन, सरायकेला- खरसावां/ रांची। सरायकेला के चांडिल में जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक रविवार को चांडिल स्थित बाबू बागान में आयोजित हुई, जिसमें रांची लोकसभा से सांसद संजय सेठ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। आयोजित इस कार्यसमिति की बैठक सांसद संजय सेठ ने आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा फूंकने का काम कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर और दीप प्रज्वलन कर किया गया। मौके पर सांसद संजय सेठ ने सरायकेला, खरसावां और ईचागढ़ के सभी विधानसभा और लोकसभा सीट पर भाजपा को मजबूत करते हुए जिताने का आह्वान किया।

 संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास पथ पर अग्रसर है। आज केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण और महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ देश भर के नागरिकों को मिल रहा है। इस गति को आगे और बढ़ाना है, सांसद संजय सिंह ने कहा कि 375 से भी अधिक सीटों पर भाजपा लोकसभा चुनाव में विजयी होगी।

इसके अलावा एनडीए गठबंधन को 415 से भी अधिक सीटें प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। इन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा अमृत काल का बजट इस साल पेश किया गया है जो देश के नागरिकों के लिए फायदेमंद है। बैठक में प्रमुख रूप से सरायकेला जिला प्रभारी पूर्व आईएएस जेबी तुबिद, जिला अध्यक्ष विजय महतो, प्रदेश महामंत्री सुबोध सिंह, एसटी मोर्चा कोषाध्यक्ष गणेश महाली, जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, जिला मंत्री राकेश सिंह, भाजपा नेत्री और पूर्व विधायक स्वर्गीय साधु चरणो महतो की धर्मपत्नी सारथी महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव समेत सभी मंडल के अध्यक्ष समेत जिला के पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,294