Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

अब प्रति मिनट 25 हजार से बढ़ाकर 2.25 लाख होगी आॅनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग की क्षमता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब प्रति मिनट 25 हजार से बढ़ाकर 2.25 लाख होगी आॅनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग की क्षमता
विज्ञापन

रेल मंत्री ने किया ऐलान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय रेलवे टिकट जारी करने की क्षमता प्रति मिनट 25,000 से बढ़ाकर 2.25 लाख करने और पूछताछ की क्षमता प्रति मिनट चार लाख से बढ़ाकर 40 लाख करने की योजना बना रहा है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वैष्णव ने संवाददाता सम्मेलन में यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में 7,000 किलोमीटर की नयी रेल पटरी बिछाने का भी लक्ष्य तय किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी योजना यात्री आरक्षण व्यवस्था की अवसंरचना को बेहतर करने की है। फिलहाल प्रति मिनट लगभग 25,000 टिकट जारी करने की क्षमता है। हमारा लक्ष्य इसे बढ़ाकर 2.25 लाख टिकट प्रति मिनट करने का है।

वैष्णव ने आगे कहा कि पूछताछ की क्षमता भी चार लाख प्रति मिनट से बढ़ाकर 40 लाख प्रति मिनट की जायेगी। उन्होंने देश के 2,000 रेलवे स्टेशनों पर 24 घंटे खुले रहने वाले जन सुविधा स्टोर शुरू करने की भी घोषणा की। मंत्री ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में 4,500 किलोमीटर (12 किलोमीटर प्रतिदिन) रेल पटरी बिछाने का लक्ष्य पहले ही हासिल किया जा चुका है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,391