Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

अमीरों की लिस्ट में 7वें पायदान पर पहुंचे अडानी

अमीरों की लिस्ट में 7वें पायदान पर पहुंचे अडानी
विज्ञापन
  • शेयर मार्केट में भारी उथल-पुथल के बीच डूबे 2.30 लाख करोड़ रुपये

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एक रिपोर्ट ने गौतम अडानी की कंपनियों, बैंकों के शेयरों, एलआईसी की हैसियत को ही नहीं नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि उनकी खुद की दौलत भी काफी कम हो गई है। वैसे कंपनी के शेयरों में बीते सप्ताह लगातार ही गिरावट देखने को मिली है. जिसका असर उनकी दौलत पर देखने को मिला। वास्तव में पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन उनकी कुल दौलत 121 अरब डॉलर थी, जिसमें 28.3 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिल चुकी है। मौजूदा समय में गौतम अडानी की कुल दौलत 7 महीनों के निचले स्तर पर 100 बिलियन डॉलर से नीचे आ गई है, जिसकी वजह से अरबपतियों की लिस्ट में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर अरबपति से 7वें पायदान पर आ गये हैं।

5 दिनों में 2.30 लाख करोड़ रुपये का नुकसान : ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी को बीते पांच दिनों में कुल 2.30 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। आंकड़ों के अनुसार बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गौतम अडानी की कुल दौलत 121 अरब डॉलर थी, जो मौजूदा समय में 92.7 अरब डॉलर पर आ गई है। इसका मतलब है कि इस दौरान उनकी दौलत में 28.3 अरब डॉलर यानी 2.30 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।
गौतम अडानी की कुल दौलत मौजूदा समय 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। 23 जून 2022 को गौतम अडानी की कुल दौलत 92.7 अरब डॉलर थी। वहीं दूसरी ओर गौतम अडानी की कुल दौलत करीब 7 महीने के बाद ही 10 बिलियन डॉलर से नीचे आ गयी है। इससे पहले 5 जुलाई को गौतम अडानी की कुल दौलत 5 जुलाई को आखिरी बार 100 बिलियन डॉलर से नीचे देखने को मिली है जो अब है। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में गिरावट आने की वजह से गौतम अडानी की नेटवर्थ से करीब 21 अरब डॉलर साफ हो गये।

तीसरे से 7वें पायदान पर पहुंचे : गौतम अडानी की कुल दौलत में काफी गिरावट आने के बाद वो दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में काफी नीचे आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले वो दुनिया के तीसरे पायदान पर मौजूद थे, जो अब दुनिया के 7वें पायदान पर आ गये हैं। मौजूदा समय में फ्रेंच बिलेनियर बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं, जिनके पास 190 अरब डॉलर नेटवर्थ है। उसके बाद एलन मस्क, जेफ बेजोस, बिल गेट्स, वॉरेन बफे, लैरी एलिसन मौजूद हैं। वहीं भारत के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी 81.52 अरब डॉलर के साथ दुनिया के 13वें सबसे अमीर कारोबारी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,763