- बाबा बैद्यनाथ धाम और भगवान बिरसा मुंडा ने मोहा मन
टीम एबीएन, रांची। कर्तव्य पर भारत की आन बान और शान का प्रदर्शन हो रहा है। ये पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड हो रही है। हालांकि इससे पहले ही यहां परेड होता रहा है लेकिन इससे पहले इस मार्ग का नाम राजपथ हुआ करता था। यहां पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा झंडा फहराया, उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद परेड की शुरुआत हो गई। इस परेड में झारखंड की भी झांकी को शामिल किया गया है। इसके लिए हर साल कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी भी निकाली जाती है।
इस बार 23 झांकियां इस औपचारिक परेड का हिस्सा रही। जिनमें से 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और छह विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की झांकी शामिल रही। खास बात ये है कि इस बार कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी ने भी सबका मन मोह लिया। झांकी में बैद्यनाथ धाम और बिरसा मुंडा की झलक दिखायी गई। झांकी के साथ कलाकार पाइका नृत्य करते दिखे। कर्तव्य पथ पर देश के विभिन्न प्रदेशों की झांकियों के साथ झारखंड से बाबा मंदिर की झांकी का चयन गणतंत्र दिवस के लिए किया गया था। झांकी बनाने का काम 20 दिन पहले ही प्रारंभ हो गया था। झांकी के लिए उत्कृष्ट कारीगरों का चयन किया गया। बाबा मंदिर के तीर्थ पुरोहित मनोज मिश्र मानते हैं कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के बाबा बैद्यनाथ मंदिर की झांकी का चयन होना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य पथ पर झांकी निकलेगी तो बाबा मंदिर की लोकप्रियता देश दुनिया में और बढ़ेगी।