Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

भारत के गणतंत्र दिवस पर अमेरिका में गूंजा वंदेमातरम

भारत के गणतंत्र दिवस पर अमेरिका में गूंजा वंदेमातरम
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर अमेरिका में राष्ट्रीय गीत वंदेमातम का गानकर लोगों को बधाई दी गई। भारत में अमेरिकी दूतावास ने इस प्रस्तुति का वीडियो को साझाकर भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इस वीडियो में अमेरिकी अधिकारी राघवन बांसुरी और स्टेफनी गिटार बजा रहे है। भारतीय सिंगर पवित्रा चारी वंदेमातरम का गायन कर रही हैं।

इस वीडियो में अमेरिका के दो अधिकारी राघवन और स्टेफनी सहित भारतीय गायिका पवित्रा चारी हैं। अमेरिकी दूतावास ने लिखा है- भारत को 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई। हम भारत के राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के गायन के साथ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच साझेदारी दुनिया में सबसे अधिक परिणामी साझेदारी में से एक है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.