Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

सिमडेगा, लातेहार और जामताड़ा के डीसी को आज सम्मानित करेंगे राज्यपाल

सिमडेगा, लातेहार और जामताड़ा के डीसी को आज सम्मानित करेंगे राज्यपाल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राज्यापल रमेश बैस जिला और मुख्यालय स्तर पर चुनाव संबंधी बेहतर कार्य करने वाले तीन उपायुक्तों सहित 20 अधिकारियों और कर्मियों को बुधवार को सम्मानित करेंगे। सम्मानित होने वालों में सिमडेगा, लातेहार और जामताड़ा के उपायुक्त शामिल हैं।

 राज्यपाल इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। इस दिन दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रांची में भी कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में होगा। राज्यपाल मुख्य अतिथि होंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम है- वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम।

सम्मानित होने वाले तीन जिलों के उपायुक्तों के नाम

  • आर रॉनिटा – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सिमडेगा।
  • भोर सिंह यादव – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, लातेहार।
  • फैज अक अहमद मुमताज – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा।
  • विस क्षेत्र और जिलों के पांच कर्मी, जो होंगे सम्मानित
  • ज्योत्सना सिंह – निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बहरागोड़ा विधानसभा।
  • रामकृष्ण कुमार – निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सरायकेला विधानसभा।
  • अमरेंद्र कुमार सिन्हा – निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, कोलेबिरा विधानसभा।
  • धीरेन्द्र कुमार सिंह – निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, धनवार विधानसभा।
  • प्रिंस गोडविन कुजूर – उप निर्वाचन पदाधिकारी, सिमडेगा। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में काम कर रहे वैसे 12 कर्मी, जो सम्मानित होंगे। धीरज कुमार, जितेन्द्र सिंह, एसएन जमील, कुमार विशाल, बाल्मीकि कुमार साव, उमाशंकर सिंह, उदय शंकर राय, आशुतोष रंजन, नितिन कुमार, संचिता कुमारी, सुजीत कुमार गुप्ता और शुभम कुमार।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.