एबीएन सेंट्रल डेस्क। वजीर हसनगंज रोड पर मंगलवार शाम 6ः46 बजे जमींदोज हुई रिहायशी इमारत (अलाया अपार्टमेंट) के मलबे से 13 लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। फिलहाल दो-तीन लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। यह जानकारी संभागीय आयुक्त रोशन जैकब ने दी।
संभागीय आयुक्त जैकब बचाये गये लोग बिलकुल सही सलामत हैं। ये इमारत काफी पुरानी थी। बिना नक्शा पास कराये अपार्टमेंट बना दिया गया। इसकी जांच जोन कमेटी करेगी। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान कहना है कि राहत और बचाव अभियान अभी 5-6 घंटे जारी रह सकता है। जीवित बचाये गये लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। एफआईआर दर्ज की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.