Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके
विज्ञापन
  • उत्तराखंड में भी हिली धरती, नेपाल में था केंद्र 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। जयपुर में भी झटके महसूस किये गये। बताया जा रहा है कि कुछ सेकंड तक लोगों को भूकंप के झटके महसूस होते रहे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप दोपहर 2.28 पर आया, इसकी तीव्रता 5.8 थी। भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन के भीतर 10 किमी अंदर बताया जा रहा है। 

दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये। उस दौरान सदन की बैठक हो रही थी। जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड में भी कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भूकंप के झटके महसूस किये गये। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झटके इतने तेज थे कि लोग घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर आ गये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,548