- श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत वाली एवं उनकी पूरी टीम ने किया स्वागत
टीम एबीएन, रांची। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय प्रवक्ता की माननीय सदस्य बहन इंदिरा कुमारी दास जी का जालंधर आने पर श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत वाली एवं उनकी पूरी टीम ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान कुमारी इंदिरा दास ने कहा कि मैं पंजाब आकर पीठ के अध्यक्ष मंजीत बाली मैबर डॉ अंबेडकर फाउंडेशन समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं उनकी टीम से मिलकर बहुत प्रसन्न हूं।
उन्होंने पंजाब में पीठ के माध्यम से किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान उनके साथ पीठ के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट मोहित भारद्वाज, राजेश ठाकुर, हुस्न लाल बाली, जगजीत कुल्थम, मंदीप सिंह, मोहिंदर पाल, जीवन संधू आदि भी मौजूद थे।