Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

आम चुनाव से 400 दिन पहले पीएम मोदी ने दिये अहम संदेश, जानें पांच पॉइंट्स...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आम चुनाव से 400 दिन पहले पीएम मोदी ने दिये अहम संदेश, जानें पांच पॉइंट्स...
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। इस बैठक में भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। इसी के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को 2024 तक बढ़ाया गया। इसके अलावा पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी कार्यकतार्ओं से बात की और उन्हें चुनावों का रोडमैप समझाया।  

पांच पॉइंट्स में जानिए पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें :  

  1. पीएम मोदी ने कहा कि भारत का सबसे अच्छा युग आ रहा है, हमें इसके विकास के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए सबसे अच्छा समय है और हमें देश के विकास में योगदान देने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।  
  2. इतना ही नहीं पीएम ने कार्यकतार्ओं को लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ मंत्र भी दिए। इनमें सभी धर्मों और जातियों को साथ लेकर चलने के अलावा कार्यकर्ताओं से यूनिवर्सिटी और चर्च जाने के लिए भी कहा गया। पीएम ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के वादे को याद दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को सभी भाषाओं और संस्कृतियों का भी सम्मान करना होगा।  
  3. प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा नेताओं को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के बारे में गलत बयानबाजी न करें। कई के बयान अमर्यादित होते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। किसी भी जाति-संप्रदाय के खिलाफ बयान नहीं देना चाहिए।  
  4. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि उन्हें पासमांदा मुस्लिमों और बोहरा समुदाय से मिलना चाहिए। इसके अलावा उन्हें पढ़े-लिखे और प्रोफेशनल मुस्लिमों से भी बात करनी चाहिए। इसके बदले उनसे वोट की अपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। 
  5. प्रधानमंत्री ने चुनाव को लेकर यह भी कहा कि हमें सक्रिय रहना है और आत्ममुग्ध नहीं होना है। कोई यह नहीं समझें कि मोदी आएगा और जीत दिला देगा। हमें इस मानसिकता से बाहर निकलना होगा। पीएम ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछली बार हम अतिआत्मविश्वास के कारण हार गए थे। इस बार हमें इससे बचना होगा। लोगों के बीच रहना होगा और मिलकर मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,913