एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व को आज सलाह दी कि वे प्राथमिक सदस्यों के लिए जिला स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन करें तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वे वोट की राजनीति से ऊपर उठ कर देश के विकास एवं समाज के कल्याण के लिए जुटें और समाज के सभी वर्ग खासकर हाशिये पर पड़े लोगों से भावनात्मक संबंध स्थापित करें।
श्री मोदी ने सोमवार को शुरू हुई भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन अवसर पर अपने मार्गदर्शक संदेश में यह बात कही। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने प्रधानमंत्री के भाषण के मुख्य बिन्दुओं की जानकारी संवाददाताओं को देते हुए कहा कि आज का प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन प्रेरक भी था, दिशा दर्शक भी था और नई राह दिखने वाला था।