Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

जून 2024 तक बढ़ा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जून 2024 तक बढ़ा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल को अगले वर्ष लाेकसभा चुनाव के लिए जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में हो रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके श्री नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव किया जिसका सभी सदस्यों ने हर्षध्वनि से समर्थन किया। श्री नड्डा का मौजूदा कार्यकाल 20 जनवरी को पूरा हो रहा है। इस फैसले की जानकारी देते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि श्री नड्डा के तीन वर्ष के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी के ब्रॉण्ड एवं जनाधार बढ़ा है और यश प्राप्त हुआ है।

श्री शाह ने कहा कि उनके नेतृत्व में 73 चुनावों में विजय हासिल हुई है। बूथ सशक्तीकरण योजना में एक लाख 30 हजार बूथों को मजबूत करने का काम किया। तेलंगाना एवं पश्चिम बंगाल में पार्टी के पक्ष में मजबूत माहौल बना। लोकसभा प्रवास योजना कामयाब रही है। जम्मू कश्मीर में ब्लॉक विकास परिषद के चुनावों भाजपा का यश बढ़ा है। घर घर तिरंगा अभियान में जन जन में राष्ट्र्भक्ति एवं तिरंगे के प्रति सम्मान को बढ़ाने का काम किया गया है।

 मन की बात को जन अभियान बनाने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाने तथा कोविड महामारी के दौरान सेवा की संगठन जैसे कार्यक्रम की रचना की।
गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि श्री नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा को 2024 में वर्ष 2019 के चुनावों की तुलना में अधिक बहुमत से भाजपा चुनाव जीतेगी और श्री मोदी पुन: प्रधानमंत्री बन कर देश की सेवा करेेंगे। गृह मंत्री ने श्री नड्डा को उनके आगे के सफल कार्यकाल के लिए बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,698