एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रीय मंत्री रेल मार्ग से हावड़ा से साहिबगंज आयेंगे। मंगलवार सुबह 6 बजे वे साहिबगंज स्टेशन आयेंगे। उनके आगमन को लेकर शहर में भाजपा का झंडा लगाया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, और राज्य मंत्री के होर्डिंग पूरे शहर में लगाये गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता रेल राज्य मंत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साहित हैं। भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा केंद्रीय रेल राज्य मंत्री का रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया जायेगा। मालूम हो कि पिछले साल सितंबर महीने में भी राजमहल लोकसभा में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री का प्रवास हुआ था। मंगलवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।