Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

आरएसएस के 100 साल पर राउरकेला में मोहन भागवत की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आरएसएस के 100 साल पर राउरकेला में मोहन भागवत की बैठक
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वह अपनी क्षमता का उपयोग संगठन को आगे बढ़ाने में करें। संघ प्रमुख राउरकेला में अपने तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन रविवार को राउरकेला के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बैठक में मंडल और बस्ती प्रमुखों से साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों से सीधा संवाद किया।

स्वयंसेवकों की ओर से पूछे गये प्रश्नों का भी उन्होंने सहज ढंग से जवाब देकर समझाने का प्रयास किया। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में उन्होंने स्वयंसेवकों को संघ कार्य को आगे बढ़ाने, काम के दौरान आने वाली परेशानियों को दूर करने, लोगों को संगठन से जोड़ने, विचार का प्रसार करने, लोगों में राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र धर्म की भावना जगाने, संघ के मानव कल्याण के अभियानों को आगे बढ़ाने तथा शाखा विस्तार के संबंध में जानकारी दी। 

बैठक में राउरकेला विभाग के अंतर्गत आने वाले जिले राउरकेला, सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा के सभी मंडलों से दो-दो स्वयंसेवक तथा राउरकेला महानगर की सभी बस्तियों से दो-दो स्वयंसेवक शामिल हुए। यहां तीनों जिले को मिलाकर अभी 130 मंडल और 115 बस्तियां हैं। दोपहर तक चली इस बैठक में संघ प्रमुख ने कहा कि जहां शाखा नहीं चल रही है वहां अभी साप्ताहिक मिलन प्रारंभ करें। अगले वर्ष मार्च तक उन सभी स्थानों पर शाखा प्रारंभ करें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,445