Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

संकट की स्थिति में है दुनिया : नरेंद्र मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
संकट की स्थिति में है दुनिया : नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
  • प्रधानमंत्री ने ग्लोबल साउथ शिखर बैठक को किया संबोधित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघर्ष, युद्ध, आतंकवाद और उससे उत्पन्न होने वाली विभिन्न वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि दुनिया संकट की स्थिति में है और यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि अस्थिरता की यह स्थिति कब तक रहेगी।

 प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए खाद्य, ईंधन और उर्वरकों की बढ़ती कीमतों, कोविड-19 वैश्विक महामारी के आर्थिक प्रभावों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न प्राकृतिक आपदाओं पर भी चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन