Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 171 नये संक्रमित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 171 नये संक्रमित
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 171 नए मरीज सामने आये हैं। इस अवधि में 148 लोग स्वस्थ हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 2,342 हैं। इसके साथ देश में अबतक 4,41,47,322 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.80 लाख नमूनों की जांच की गयी। अबतक कुल 91.25 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.8 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 44,397 खुराक दी गयी। इसके साथ देश में अबतक कुल 220.15 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,526